रेडक्रॉस भवन की दीवारों पर लिखे मिले ‘भाजपा भगाओ’ और ‘पंजाब दा हल खालिस्तान’; पुलिस ने शुरू की जांच
रेडक्रॉस भवन की दीवारों पर लिखे मिले ‘भाजपा भगाओ’ और ‘पंजाब दा हल खालिस्तान’; पुलिस ने शुरू की जांच
ख़बर खास | जालंधर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे से एक दिन पहले शहर में रेडक्रॉस भवन की दीवारों पर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अलगाववादी नारे लिखे मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। दीवारों पर ‘भाजपा भगाओ’ और ‘पंजाब दा हल खालिस्तान’ जैसे नारे लिखे पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नारों को मिटवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दीवारों पर नारे लिखने वालों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जो यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नारे कब और किन लोगों ने लिखे।
इस बीच खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से एक वीडियो जारी कर इन नारों की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। वीडियो में पन्नू ने अमित शाह और पंजाब में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान को लेकर कई आरोप लगाए। उसने भाजपा पर पंजाब में नशे के कारोबार से जुड़े होने का भी आरोप लगाया। ये आरोप पन्नू की ओर से लगाए गए हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में उसने यह भी दावा किया कि जिस स्थान पर नारे लिखे गए हैं, वहां पहले भाजपा का कार्यालय हुआ करता था।
डीसीपी आदित्य वारियर के अनुसार, पुलिस को सुबह दीवारों पर नारे लिखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है, ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।
अमित शाह की रैली से ठीक पहले हुई इस घटना के बाद जालंधर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। रैली स्थल के साथ-साथ शहर के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। केंद्रीय और राज्य स्तर की सुरक्षा तथा खुफिया एजेंसियां भी पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0