मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए 'युद्ध नशों  विरुद्ध' मुहिम का उद्देश्य पंजाब और पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे की बर्बादी से बचाना है। यह बात कैबिनेट उप-समिति के सदस्य एवं पंजाब के परिवहन और जेल मंत्री स लालजीत सिंह भुल्लर ने फिरोजपुर जिले के सिविल और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही।