नशा छुड़ाने संबंधी प्रयासों के तहत 38 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का उपचार लेने के लिए तैयार किया
नशा छुड़ाने संबंधी प्रयासों के तहत 38 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का उपचार लेने के लिए तैयार किया
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के उद्देश्य से चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” के 285वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 338 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद पूरे राज्य में 74 एफआईआर दर्ज कर 85 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 285 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 40,109 हो गई है।
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए तस्करों से 2 किलो हेरोइन, 335 नशीली गोलियाँ और 800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इस ऑपरेशन के दौरान 75 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 338 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 339 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), नशामुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) — यानी (ईडीपी) लागू की है। इसी रणनीति के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 38व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का उपचार लेने के लिए सहमति दिलाई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0