‘डी-एडिक्शन’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 40 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने के उपचार के लिए तैयार किया
‘डी-एडिक्शन’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 40 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने के उपचार के लिए तैयार किया
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों का पूर्ण उन्मूलन करने के लिए चलाई जा रही व्यापक मुहिम “ युद्ध नशों विरुद्ध” को 259वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 348 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्यभर में 86 एफआईआर दर्ज की गईं और 113 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ, 259 दिनों में गिरफ्तार कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 36,754 हो गई है।
इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 3.1 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम अफीम, 24 किलोग्राम भुक्की, 84,304 नशीली गोलियां और 45,570 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशा-विरोधी अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।
इस अभियान के दौरान 71 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 120 से अधिक पुलिस टीमों के 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों ने राज्यभर में 348 छापे मारे। पूरे दिन चले इस ऑपरेशन में पुलिस टीमों ने 366 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
राज्य सरकार द्वारा नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), डी-एडिक्शन और प्रीवेंशन (ई डी पी) — लागू की गई है। इसी ‘डी-एडिक्शन’ पहल के तहत पंजाब पुलिस ने आज 40 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0