मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहां अन्य वर्गों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं विधवा और बेसहारा महिलाओं के कल्याण के लिए भी लगातार कार्य कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य की विधवा और बेसहारा महिलाओं को जनवरी 2025 तक 1042.63 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है।