पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही अपनी मुहिम के तहत आज मलेरकोटला में तैनात जंगलात गार्ड हरजीत सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही अपनी मुहिम के तहत आज मलेरकोटला में तैनात जंगलात गार्ड हरजीत सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही अपनी मुहिम के तहत आज मलेरकोटला में तैनात जंगलात गार्ड हरजीत सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी मलेरकोटला के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद की गई है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उसने कुप खुरद गांव के पास दिलावरगढ़ गांव में एक मैरिज पैलेस बनाया है, लेकिन आरोपी ने मुख्य सड़क से पैलेस तक पहुंचने के लिए रास्ता देने के बदले एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 20,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया।
इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत आरोपी के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा, विजिलेंस ब्यूरो थाना, लुधियाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0