शिकायतकर्ता ने विजिलैंस ब्यूरो को बताया कि सरवन सिंह, वन रेंज अफ़सर, पटियाला और उपरोक्त अमनदीप सिंह ने मिल कर यह रिश्वत माँगी है।
शिकायतकर्ता ने विजिलैंस ब्यूरो को बताया कि सरवन सिंह, वन रेंज अफ़सर, पटियाला और उपरोक्त अमनदीप सिंह ने मिल कर यह रिश्वत माँगी है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई अपनी मुहिम के दौरान सोमवार को वन गार्ड अमनदीप सिंह, अतिरिक्त ब्लाक इंचार्ज, वन रेंज दफ़्तर, पटियाला को 150, 000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।
इस बात का खुलासा करते हुये आज यहाँ राज्य विजिलैंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ़्तार किये गए मुलजिम ने देवीगढ़ रोड, पटियाला में एक नर्सिंग होम के लिए ख़रीदी गई ज़मीन से सम्बन्धित नो ऑब्सजैक्शन सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में शिकायतकर्ता से यह रिश्वत माँगी गई थी। शिकायतकर्ता ने विजिलैंस ब्यूरो को बताया कि सरवन सिंह, वन रेंज अफ़सर, पटियाला और उपरोक्त अमनदीप सिंह ने मिल कर यह रिश्वत माँगी है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की प्राथमिक तस्दीक के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया जिस दौरान उक्त मुलजिम अमनदीप सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में रिश्वत लेते हुये काबू कर लिया और रिश्वत की रकम मौके पर ही बरामद कर ली।
इस सम्बन्ध में उक्त मुलजिम के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 और बीऐनऐस की धारा 61(2) के अंतर्गत विजिलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे सह-मुलजिम सरवन सिंह, वन रेंज अफ़सर को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0