जीआरपी ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू की; पहचान के लिए शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखा गया
जीआरपी ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू की; पहचान के लिए शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखा गया
खबर खास | जालंधर
जालंधर रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग क्षेत्र में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक संभवतः भिखारी था और अक्सर स्टेशन के आसपास घूमता रहता था। उसके पास से पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर लोगों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी थी। इसी दौरान कुछ राहगीरों ने स्टेशन परिसर के बाहर पार्किंग क्षेत्र में एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर स्थानीय लोग उसके पास पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी।
मामले की सूचना तुरंत जीआरपी को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी के एएसआई बलविंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी, ताकि मृतक की पहचान की जा सके।
जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि यह व्यक्ति इलाके में घूमता रहता था और भीख मांगकर अपना गुजारा करता था। हालांकि, उसके सामान की तलाशी लेने पर ऐसा कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हो सके।
शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। यहां शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि मृतक के रिश्तेदार या परिचित सामने आकर उसकी पहचान कर सकें। फिलहाल मृतक का नाम, पता और परिवार से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।
जीआरपी ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0