खड़े ट्रक से टकराने के बाद बेकाबू कार डिवाइडर से जा भिड़ी, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार
खड़े ट्रक से टकराने के बाद बेकाबू कार डिवाइडर से जा भिड़ी, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार
खबर खास | जालंधर
जालंधर के मकसूदां बाईपास हाईवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई और इसके बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों युवक अंदर फंस गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्विफ्ट कार काफी तेज रफ्तार से हाईवे पर जा रही थी। इसी दौरान कार सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह पिचक गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण तीनों युवक उसमें फंस गए थे। स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कार से तीनों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
हादसे के कारण हाईवे पर यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। दुर्घटनाग्रस्त कार और सड़क पर खड़े ट्रक के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के मुताबिक, जिस ट्रक से कार टकराई, उसका चालक हादसे के बाद ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात व्यवस्था बहाल करने की कार्रवाई शुरू की। तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
फिलहाल मृतकों की पहचान आधिकारिक तौर पर नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश भी की जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0