पंजाब के मुख्यमंत्री ने फिल्लौर पुलिस अकादमी में पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए उनसे ईमानदारी और लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करने, जनता का भरोसा बनाए रखने और नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने फिल्लौर पुलिस अकादमी में पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए उनसे ईमानदारी और लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करने, जनता का भरोसा बनाए रखने और नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।
खबर खास | फिल्लौर
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मानसा की घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस मामले के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। इसके साथ ही अगर इस घटना के पीछे कोई साजिश रची गई है, तो उस साजिश में शामिल हर शख्स को कानून के दायरे में लाकर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
अधिकारियों से ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाने की अपील करते हुए उन्हाेंने कि ऐसा काम करें कि तबादला होने पर लोग कहें कि अधिकारी को यहीं रहना चाहिए था। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से मिलने वाले सुकून की कोई कीमत नहीं होती। कितनी भी दौलत, हीरे और मोती जमा कर लें, लेकिन अंतिम समय में कुछ भी साथ नहीं जाता।
भगवंत मान आज फिल्लौर स्थित पुलिस अकादमी में नशे को लेकर रिव्यू मीटिंग किया। इसमें सभी जिलों के एसएसपी, डीएसपी और डीसी मौजूद थे ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक मतभेद चलते रहेंगे। केंद्र सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ मतभेद भी लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन अधिकारियों को अपना फर्ज निभाने पर ध्यान देना चाहिए। मान ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह के किले से अधिकारी यह संकल्प लेकर जाएं कि पंजाब में महाराजा रणजीत सिंह जैसा शासन देने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि केवल मुख्यमंत्री या मंत्री ही शासन नहीं चलाते, बल्कि प्रशासनिक अधिकारी भी सरकार का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। अधिकारी सही और ईमानदार रहेंगे तो सरकार की तारीफ होगी, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई गलती होगी तो उसकी बदनामी भी सरकार को झेलनी पड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के बीच अधिकारियों का सीधा संपर्क होता है। इसलिए उनका व्यवहार और कामकाज सरकार की छवि बनाता है। उन्होंने अधिकारियों से ऐसा चरित्र अपनाने की अपील की कि उनके तबादले पर लोग उन्हें रोकने की इच्छा जताएं, न कि उनके जाने पर राहत महसूस करें।
मुख्यमंत्री ने प्रशासन में महिलाओं और युवा अधिकारियों की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि आज कई युवा अधिकारी उपायुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त उपायुक्त जैसे पदों पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें युवा अधिकारियों से फोन आते हैं कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि इतनी कम उम्र में उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।
मान ने कहा कि उन्हें कलाकार के तौर पर भी लोगों का बहुत प्यार मिला है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे भी लोगों के पसंदीदा बनें और अपने काम से जनता का विश्वास जीतें।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा, “लोगों को अक्सर कहते सुना है कि जिंदा रहे तो फिर मिलेंगे, लेकिन इस पंजाबी दिल ने कहा है कि मिलते रहे तो जिंदा रहेंगे।” उन्होंने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए उनका धन्यवाद किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0