नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है,
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है,
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विधानसभा की 21-तरन तारन सीट के उप चुनाव के लिए नामांकन के पाँचवें दिन 6 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि तरन तारन सीट के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। राजेश वालिया की ओर से उनके कवरिंग उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। वहीं सच्चो सच पार्टी के उम्मीदवार श्याम लाल गांधी ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।
उल्लेखनीय है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार करणबीर सिंह ने आज एक और नामांकन पत्र दाखिल किया है। इससे पहले उन्होंने 15 अक्टूबर को भी नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्टूबर को की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025 है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0