सरकारी स्कूल के खेल मैदान में बच्चों के पास गिरा ड्रोन, पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की
सरकारी स्कूल के खेल मैदान में बच्चों के पास गिरा ड्रोन, पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की
खबर खास | आदमपुर (जालंधर)
आदमपुर के हरिपुर गांव स्थित एक सरकारी स्कूल के खेल मैदान में एक संदिग्ध ड्रोन मिलने से इलाके में चिंता का माहौल बन गया है। घटना के बाद पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गांव के सरपंच निर्मल राम के अनुसार, मंगलवार शाम स्कूल के मैदान में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक ड्रोन अचानक उनके पास आकर गिर गया। बच्चों ने ड्रोन को उठाकर गांव के जिम्मेदार लोगों को सौंप दिया, जिन्होंने तुरंत आदमपुर पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। डीएसपी राजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया है तथा यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि यह ड्रोन कहां से आया और इसका उद्देश्य क्या था।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं बताते हुए कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
गांव के सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ड्रोन को देखकर वे शुरुआत में घबरा गए थे और उन्हें आशंका थी कि इससे कोई खतरा हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ड्रोन के मालिक और इसके स्रोत का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कराई जाए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0