तरुणप्रीत को बिजली विभाग, हरजोत को स्थानीय निकाय और अमन अरोड़ा को उद्योग विभाग की जिम्मेदारी
तरुणप्रीत को बिजली विभाग, हरजोत को स्थानीय निकाय और अमन अरोड़ा को उद्योग विभाग की जिम्मेदारी
खबर खास | चंडीगढ़
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तारी के बाद पंजाब सरकार ने उनके विभागों की जिम्मेदारियां तीन मंत्रियों के बीच बांट दी हैं।
राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, तरुणप्रीत सिंह सोंड को बिजली विभाग सौंपा गया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को स्थानीय निकाय विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अमन अरोड़ा को उद्योग विभाग का प्रभार दिया गया है।
यह फेरबदल संजीव अरोड़ा की 9 मई को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें चंडीगढ़ से गुरुग्राम ले जाया गया, जहां देर रात अदालत में पेश करने के बाद उन्हें 7 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया।
अब जांच जारी रहने के बीच उन्हें 16 मई को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0