पत्नी और पुत्रवधु गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
पत्नी और पुत्रवधु गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को थाने के बाहर एक सीआरपीएफ के सेवानिृत्त डीएसपी तरसेम सिंह ने पहली पत्नी, बेटे और पुत्रवधू को गोलियां मार दीं। इस गोलीबारी में बेटे के सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और पुत्रवधू की हालत गंभीर है। उसकी पत्नी को गले में गोली लगी जिसके बाद उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी राजासांसी का रहने वाला है। उसका पहली पत्नी जागीर कौर के साथ संपत्ति का विवाद चल रहा है। आरोपी ने लगभग 45 साल पहले दूसरी शादी कर ली थी। जागीर कौर से उसे एक बेटा और बेटी थे जबकि दूसरी पत्नी से दो बेटे।
जागीर की बेटी पलविंदर कौर के मुताबिक दूसरी पत्नी के बेटों ने उसकी मां के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। इस के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। उसने बताया कि लगभग 45 साल पहले उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। तब वह मात्र छह महीने की थी। उनके पिता ने उसकी मां को दोनों बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया। उसके पिता ने गुरमीत कौर नाम की औरत से दूसरी शादी की थी और उससे उनको दो बेटे साहिल और सागर हैं। पलविंदर का कहना है कि उसकी मां ने उन्हें बड़ी मेहनत से पाला पोसा। जब वह बड़े हुए तो उसकी मां ने संपत्ति में हिस्सा मांगा, लेकिन पिता ने हिस्सा देने से मना कर दिया। इसको लेकर वह कोर्ट पहुंचे। मामला कोर्ट में चल रहा है।
पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के बुलाया था। अभी दोनों पक्ष थाने के बाहर थे और इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। तरसेम सिंह ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और पहली पत्नी जागीर कौर, बेटे बचित्र और पुत्रवधू परमजीत कौर को गोली मार दी। करीब 4 राउंड फायरिंग की गई। तीनों सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बचित्र को मृत घोषित कर दिया।
एसीपी नॉर्थ ऋषभ भोला ने बताया कि फायरिंग के तुरंत बाद नाके पर खड़ी पुलिस ने तरसेम सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद उसे मजीठा रोड थाने में पेश किया गया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0