पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।

भाजपा ने लगाए थे जानकारी छिपाने के आरोप
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।
भाजपा नेता और वकील गौरव लूथरा ने चन्नी के खिलाफ याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि चन्नी ने नामांकन के दौरान कई जानकारियां छुपाई और चुनावी खर्च का सही ब्योरा निर्वाचन आयोग को नहीं दिया। इसके साथ ही उन्होंने रैलियों की अनुमति से जुड़ी जानकारी भी कथित रूप से नहीं दी।
गौरव लूथरा ने अपनी याचिका में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम का हवाला देते हुए हाईकोर्ट से मांग की थी कि चरणजीत सिंह चन्नी का निर्वाचन रद्द किया जाए। याचिका में आरोप था कि चन्नी ने चुनावी हलफनामे में कई तथ्य छुपाए और चुनाव खर्च का पूरा ब्योरा आयोग को नहीं सौंपा।
शुक्रवार को हुई सुनवाई में चन्नी के वकील ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा लगाए गए सभी तथ्य निराधार हैं। वकील ने यह भी बताया कि याचिका दायर करने वाला पक्ष खुद भी अदालत में पेश नहीं हो रहा था। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद याचिका को निराधार मानते हुए खारिज कर दिया और चन्नी को बड़ी राहत दी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0