इंस्टाग्राम हिंट से बढ़ी एक्साइटमेंट, रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद फिर मचेगा धमाल
इंस्टाग्राम हिंट से बढ़ी एक्साइटमेंट, रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद फिर मचेगा धमाल
ख़बर ख़ास, फिल्म :
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (शुभदीप सिंह) आज भी अपने गानों के जरिए करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं। इस साल मई में उनके निधन को चार साल पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता में लगातार इज़ाफा हो रहा है। उनके फैंस के लिए अब एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सुपरहिट ट्रैक ‘बरोटा’ की जबरदस्त सफलता के बाद, उनका एक और नया गाना जल्द ही रिलीज़ होने वाला है।
इस नए गाने की जानकारी उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के जरिए दी गई है, जहां एक स्टोरी शेयर कर फैंस को हिंट दिया गया। इस पोस्ट में ‘बरोटा’ को मिले प्यार के लिए फैंस का धन्यवाद भी किया गया, जिससे यह साफ है कि टीम एक बार फिर बड़ा म्यूजिक धमाका करने की तैयारी में है। जैसे ही इस खबर ने सोशल मीडिया पर जगह बनाई, फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और नए गाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।
गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला के गाने हर बार नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। ‘बरोटा’ ने भी व्यूज़ और कमेंट्स के मामले में इतिहास रच दिया है। यूट्यूब पर इस गाने को 1 करोड़ से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं, जिससे यह दुनिया के सबसे ज्यादा कमेंट किए गए गानों में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
अब फैंस को उनके अगले गाने का बेसब्री से इंतज़ार है। उम्मीद की जा रही है कि यह गाना भी रिलीज़ होते ही चार्टबस्टर साबित होगा और एक बार फिर सिद्धू मूसेवाला का नाम म्यूजिक इंडस्ट्री में गूंज उठेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0