उनका निधन आज सुबह महाराष्ट्र के लातूर में हुआ।
उनका निधन आज सुबह महाराष्ट्र के लातूर में हुआ।
खबर खास, शिमला :
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका निधन आज सुबह महाराष्ट्र के लातूर में हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवराज पाटिल एक महान सांसद और प्रखर राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने कहा कि शिवराज पाटिल ने अलग-अलग पदों पर रहते हुए देश सेवा की और अपना सम्पूर्ण जीवन लोगों की भलाई के लिए समर्पित किया। उन्होंने पार्टी में अलग-अलग पदों पर रहते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0