फोर्टिस में भर्ती हैं सीएम मान
फोर्टिस में भर्ती हैं सीएम मान
खबर खास, मोहाली :
पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान को खालिस्तनी आतंकियों ने जान से मारने की धमकी दी है। यहां आज प्रशासन को भेजी एक ईमेल में खालिस्तान समर्थित संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी ने दावा करते हुए धमकी दी है कि दिलावर सिंह के वारिसों ने सीएम मान को पोलोनियम से संक्रमित किया है। यदि वह इससे बच गए तो उनका हाल पूर्व सीएम बेअंत सिंह जैसा हाल करेंगे। सीएम मान मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल हैं।
खालिस्तान नेशनल आर्मी ने फोर्टिस अस्पताल समेत 16 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी। मोहाली के एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने ईमेल की पुष्टि करते हुए कहा कि धमकी भरा ईमेल आया है। हम सभी चीजों को वैरिफाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री फोर्टिस अस्पताल में एडमिट हैं। अस्पताल की अच्छी तरह से जांच की गई है। सब सेफ है। सीनियर्स के अगले आदेश तक फोर्स को हॉस्पिटल में तैनात रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेल में ब्लास्ट का टाइम दोपहर 1.11 बजे दिया गया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सुबह साढ़े 7 बजे थ्रेट मेल मिलते ही फोर्टिस अस्पताल और स्कूलों की जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली लेकिन चांस नहीं लिया जा सकता।
सीएम मान को जिस पोलोनियम केमिकल देने की बात सामने आई है, वह दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है। यह बहुत जहरीला होता है। हालांकि, सीएम को पोलोनियम से कब, कहां और कैसे संक्रमित किया गया, खालिस्तान नेशनल आर्मी की मेल में इसका कोई जिक्र नहीं है। मान रविवार को बीपी बढ़ने पर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए थे। बीते रोज वह डिस्चार्ज होकर मोगा में आप सरकार की नशा विरोधी रैली में हिस्सा लेने गए। लेकिन मोगा में सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें सोमवार शाम करीब 5 बजे उन्हें फिर मोहाली फोर्टिस में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने उनकी सेहत को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया।
कौन है भाई दिलावर?
खालिस्तान नेशनल आर्मी ने अपनी मेल में जिस दिलावर सिंह का जिक्र किया है, वह एक कॉन्स्टेबल था जिसने 31 अगस्त 1995 को पंजाब के तत्कालीन सीएम बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ा दिया था।
क्या है रेडियोएक्टिव पदार्थ है पोलोनियम
पोलोनियम-210 को दुनिया के सबसे घातक जहरों में से एक माना जाता है। यह रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अल्फा विकिरण उत्सर्जित करता है। शरीर में यह खाने, पीने या सांस के जरिए चला जाए, तो इंटरनल ऑर्गन और DNA को तेजी से नष्ट कर देता है। उल्टी और लूज मोशन इसके शुरुआती लक्षण हैं। इसका कोई एंटीडोट नहीं है, यानी इसका असर खत्म करने की कोई दवा नहीं है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0