एसआरएस रिपोर्ट के अनुसार घटती जन्म दर और बढ़ते पलायन के कारण राज्य की जनसांख्यिकी में बदलाव हो रहा है, जिससे भविष्य में कार्यबल की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ने की आशंका है।
एसआरएस रिपोर्ट के अनुसार घटती जन्म दर और बढ़ते पलायन के कारण राज्य की जनसांख्यिकी में बदलाव हो रहा है, जिससे भविष्य में कार्यबल की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ने की आशंका है।
खबर खास | चंडीगढ़
भारत सरकार द्वारा जारी नवीनतम सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) रिपोर्ट के अनुसार पंजाब की जनसंख्या संरचना तेजी से बदल रही है, जिसमें बच्चों और युवाओं की संख्या घट रही है और बुजुर्ग आबादी लगातार बढ़ रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में 0-14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे कुल जनसंख्या का केवल 19.2 प्रतिशत हैं, जो राष्ट्रीय औसत 24 प्रतिशत से काफी कम है। यह राज्य पड़ोसी राज्यों से भी पीछे है, जहां हरियाणा में यह आंकड़ा 24.4 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश में 20.4 प्रतिशत है।
0-4 वर्ष के बच्चों का अनुपात पंजाब में सिर्फ 6 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 7.9 प्रतिशत है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह 6.2 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 5.7 प्रतिशत है, जो जन्म दर में लगातार गिरावट को दर्शाता है।
वहीं, 15-59 वर्ष की कामकाजी आयु वर्ग की जनसंख्या राज्य में 69.3 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 66.4 प्रतिशत से अधिक है। हालांकि, 60 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग की हिस्सेदारी बढ़कर 11.5 प्रतिशत हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत 9.7 प्रतिशत से ज्यादा है। बुजुर्ग आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में 12.2 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 10.7 प्रतिशत है।
विशेषज्ञों का मानना है कि युवाओं की घटती संख्या का मुख्य कारण लगातार गिरती जन्म दर है। पंजाब की जन्म दर 2012-14 के 15.7 से घटकर 2022-24 में 13.9 रह गई है, जो राष्ट्रीय औसत 18.6 से काफी कम है। तुलना में हरियाणा की जन्म दर 18.8 और हिमाचल प्रदेश की 14.2 है।
रिपोर्ट में बड़े पैमाने पर पलायन को भी चिंता का विषय बताया गया है, जिसके अनुसार हर साल लगभग 1.5 लाख से 2 लाख युवा पंजाब से विदेशों में जा रहे हैं और उनमें से कई वापस नहीं लौटते। विशेषज्ञों का कहना है कि घटती जन्म दर, बढ़ती बुजुर्ग आबादी और युवाओं के पलायन का यह मिश्रण आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ा सकता है और कुशल कार्यबल की कमी पैदा कर सकता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0