सोलन जिले के परवाणू टोल प्लाजा के पास पंजाब नंबर की कार और एचआरटीसी बस की टक्कर के बाद हुआ विवाद। पुलिस ने अमृतसर के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर वायरल वीडियो की जांच शुरू की।
सोलन जिले के परवाणू टोल प्लाजा के पास पंजाब नंबर की कार और एचआरटीसी बस की टक्कर के बाद हुआ विवाद। पुलिस ने अमृतसर के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर वायरल वीडियो की जांच शुरू की।
खबर खास | सोलन
हिमाचल प्रदेश में एक मामूली सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पंजाब से आए कुछ पर्यटकों ने कथित तौर पर हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचआरटीसी) के चालक और परिचालक के साथ मारपीट कर दी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस, अभद्र भाषा का प्रयोग और परिचालक को थप्पड़ मारने का दृश्य दिखाई दे रहा है।
पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे सोलन जिले के परवाणू टोल प्लाजा के पास हुई। रामपुर डिपो की एचआरटीसी बस (HP-06B-4571) रामपुर से अंबाला जा रही थी। रास्ते में स्पीड ब्रेकर आने पर चालक गिरजा राम ने बस की रफ्तार धीमी कर दी।
इसी दौरान पीछे से आ रही पंजाब नंबर की कार (PB-10-DF-0774) बस से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सवारों और एचआरटीसी कर्मचारियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।
आरोप है कि पर्यटकों ने चालक गिरजा राम और परिचालक अमनजीत सिंह के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। वायरल वीडियो में पुलिस कर्मियों को मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच हस्तक्षेप करते हुए भी देखा जा सकता है, जबकि विवाद लगातार जारी रहा।
घटना के बाद चालक और परिचालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने 3 जून की शाम अमृतसर (पंजाब) निवासी गजेंद्र और चमकोर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि संबंधित पर्यटक शिमला घूमने के बाद पंजाब लौट रहे थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0