सर्रे निवासी अमृतपाल सिंह को पहले लगा था कि उन्होंने 32 हजार कनाडाई डॉलर जीते हैं; कई बार टिकट जांचने के बाद पता चला कि उन्होंने जिंदगी बदल देने वाला जैकपॉट जीता है, माता-पिता और बहन की मदद करेंगे
सर्रे निवासी अमृतपाल सिंह को पहले लगा था कि उन्होंने 32 हजार कनाडाई डॉलर जीते हैं; कई बार टिकट जांचने के बाद पता चला कि उन्होंने जिंदगी बदल देने वाला जैकपॉट जीता है, माता-पिता और बहन की मदद करेंगे
खबर खास | चंडीगढ़
कनाडा के सर्रे में रहने वाले एक पंजाबी युवक ने लॉटो 6/49 गोल्ड बॉल ड्रॉ में 32 लाख कनाडाई डॉलर का जैकपॉट जीता है। इस पुरस्कार की भारतीय मुद्रा में कीमत मौजूदा विनिमय दर के अनुसार करीब 216 से 217 करोड़ रुपए है।
इस बड़ी जीत के बाद कनाडा में रहने वाले पंजाबी समुदाय में खुशी का माहौल है।
अमृतपाल सिंह ने 19 सितंबर 2026 के ड्रॉ के लिए सर्रे से विजेता टिकट खरीदा था। हालांकि, जब उन्होंने पहली बार टिकट चेक किया तो उन्हें लगा कि उन्होंने करीब 32 हजार कनाडाई डॉलर जीते हैं।
ब्रिटिश कोलंबिया लॉटरी कॉरपोरेशन (BCLC) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अमृतपाल ने अपनी कार में बैठे हुए मोबाइल ऐप के जरिए टिकट स्कैन किया। उन्होंने कई बार टिकट की जांच की। इसके बाद उन्हें पता चला कि उन्होंने वास्तव में 32 लाख कनाडाई डॉलर का गोल्ड बॉल जैकपॉट जीता है।
जीत की पुष्टि होने के बाद अमृतपाल ने सबसे पहले अपनी बहन को फोन कर यह खुशखबरी दी।
अचानक मिली इस बड़ी रकम के बारे में अमृतपाल ने कहा कि इस जीत से उनकी जिंदगी बदल जाएगी। उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता अपने माता-पिता और बहन को आर्थिक मदद देना है।
उन्होंने अपने परिवार के लिए एक घर खरीदने और कई वाहन खरीदने की भी योजना बनाई है। इनमें उनकी सपनों की कार डॉज चैलेंजर भी शामिल है।
अमृतपाल 23 सितंबर को अपना पुरस्कार लेने के लिए वैंकूवर स्थित BCLC कार्यालय पहुंचे थे। लॉटरी कॉरपोरेशन ने उनके जैकपॉट जीतने की जानकारी 29 सितंबर को सार्वजनिक की।
सुरक्षा कारणों से पंजाब में अमृतपाल के पते से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0