‘गैंगस्टरों ते वार’ के 133वें दिन राज्यभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई, नशा तस्करों पर भी शिकंजा
‘गैंगस्टरों ते वार’ के 133वें दिन राज्यभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई, नशा तस्करों पर भी शिकंजा
ख़बर ख़ास | चंडीगढ़
पंजाब को अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क से मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 133वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने राज्यभर में चिन्हित और मैप किए गए 499 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जिससे अपराध जगत में हड़कंप मच गया।
पंजाब पुलिस के अनुसार इस विशेष अभियान के दौरान 221 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 81 लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई। पूछताछ के बाद 10 व्यक्तियों को रिहा कर दिया गया। इसके अलावा कार्रवाई के दौरान तीन भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो हथियार भी बरामद किए हैं। उल्लेखनीय है कि 20 जनवरी 2026 को शुरू किए गए इस अभियान के तहत अब तक कुल 33,340 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।
यह अभियान पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के नेतृत्व में चलाया जा रहा है, जिसमें एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और जिला पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से राज्यभर में लगातार कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। नागरिक एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से गैंगस्टरों, वांछित अपराधियों और अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी साझा कर सकते हैं।
वहीं, नशे के खिलाफ चल रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 458वें दिन भी पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 91 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 910 ग्राम हेरोइन, 285 नशीली गोलियां और 5.07 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इस अभियान के तहत अब तक 66,282 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा पुलिस ने 11 लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार अपनाने के लिए भी प्रेरित किया, जिससे नशा मुक्त पंजाब के लक्ष्य को मजबूती मिल रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0