2.225 किलो हेरोइन, छह आधुनिक पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद; अंतरराष्ट्रीय कड़ियों की जांच जारी
2.225 किलो हेरोइन, छह आधुनिक पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद; अंतरराष्ट्रीय कड़ियों की जांच जारी
खबर खास | अमृतसर
पंजाब पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार संचालित हथियार और मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.225 किलोग्राम हेरोइन, छह अत्याधुनिक पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सीमा पार बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। वे कथित तौर पर हेरोइन की खेप प्राप्त करते थे और उसे पंजाब में सक्रिय आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के संबंध अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोहों से भी हो सकते हैं। मामले की गहन जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार संचालित अवैध हथियार और नशा तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस नशे, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को पूरी सख्ती से लागू कर रही है।
इस मामले में अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई हैं। जांच एजेंसियां अब नेटवर्क की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकिंग की पड़ताल कर रही हैं ताकि इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें भी कानून के दायरे में लाया जा सके।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0