प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सीएसआर फंड के प्रभावी इस्तेमाल के लिए बने समर्पित राज्य सीएसआर प्राधिकरण
प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सीएसआर फंड के प्रभावी इस्तेमाल के लिए बने समर्पित राज्य सीएसआर प्राधिकरण
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार से एक समर्पित राज्य स्तरीय सीएसआर प्राधिकरण गठित करने की सिफारिश की है। आयोग का कहना है कि इससे कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत मिलने वाली राशि का इस्तेमाल स्थानीय विकास जरूरतों और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए अधिक व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा।
आयोग ने कहा कि प्रस्तावित प्राधिकरण सरकार और कॉरपोरेट क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे बाढ़, सूखा, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के बाद राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए सीएसआर राशि को तेजी से उपलब्ध कराया जा सकेगा।
यह सिफारिश आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस संत प्रकाश और सदस्य जस्टिस गुरबीर सिंह के नेतृत्व में तैयार की गई है।
आयोग ने पिछले साल पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण राज्य को भारी नुकसान हुआ। आयोग ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में कॉरपोरेट क्षेत्र की भागीदारी सरकार के राहत और पुनर्वास प्रयासों को काफी मजबूत कर सकती है।
आयोग के अनुसार, सीएसआर फंड के बेहतर समन्वय और सही दिशा में इस्तेमाल से प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री और सहायता अधिक तेजी से पहुंचाई जा सकती है। इससे उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल वास्तविक जरूरतों के अनुसार करने में भी मदद मिलेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0