चंडीगढ़ में 72.7 मिमी बारिश, बुधवार को भी कई जिलों में भारी बारिश के आसार; 20 अगस्त से मौसम सुधरने की संभावना
चंडीगढ़ में 72.7 मिमी बारिश, बुधवार को भी कई जिलों में भारी बारिश के आसार; 20 अगस्त से मौसम सुधरने की संभावना
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब में मंगलवार को मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से कई जिलों में भारी बारिश हुई, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। चंडीगढ़ में सबसे अधिक 72.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी पंजाब के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, 20 अगस्त से मौसम में सुधार की संभावना है। 24 अगस्त तक राज्य में बारिश की कोई बड़ी गतिविधि नहीं रहने का अनुमान है।
इसके बाद 25 अगस्त से मानसून फिर सक्रिय हो सकता है, जिससे पंजाब में भारी बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना है।
मंगलवार शाम 6:30 बजे तक चंडीगढ़ में 72.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। यहां दोपहर 3 बजे के बाद बारिश शुरू हुई और शाम तक जारी रही। पठानकोट में 56.8 मिमी, एसबीएस नगर में 48.6 मिमी, लुधियाना में 37.9 मिमी, होशियारपुर में 33.5 मिमी, मोहाली में 18.7 मिमी और गुरदासपुर में 9.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
राज्य के अन्य जिलों में मौसम काफी हद तक साफ रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0