सनौर रजवाहा टूटने से सुनियारहेड़ी गांव के खेतों में भरा पानी, ग्रामीणों का दावा—बार-बार चेतावनी देने के बावजूद नहीं हुई स्थायी मरम्मत, 24 घंटे बाद भी काम शुरू नहीं।
सनौर रजवाहा टूटने से सुनियारहेड़ी गांव के खेतों में भरा पानी, ग्रामीणों का दावा—बार-बार चेतावनी देने के बावजूद नहीं हुई स्थायी मरम्मत, 24 घंटे बाद भी काम शुरू नहीं।
खबर खास | पटियाला
पंजाब के पटियाला जिले के सुनियारहेड़ी गांव में सनौर रजवाहा (नहर) टूटने से करीब 100 एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
स्थानीय किसानों के अनुसार उन्होंने कई बार सिंचाई विभाग को नहर की जर्जर स्थिति के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसानों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही और मरम्मत में देरी के कारण उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा।
किसानों ने बताया कि नहर टूटने के बाद तेज़ी से खेतों में पानी भर गया और खड़ी धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के केवल दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिट्टी से भरे कट्टों की मदद से पानी का बहाव रोकने की कोशिश की, लेकिन तेज़ बहाव के कारण यह प्रयास सफल नहीं हो सका।
ग्रामीणों का कहना है कि घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक नहर की स्थायी मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यही रजवाहा पहले भी दो बार टूट चुका है, लेकिन हर बार केवल अस्थायी मरम्मत की गई और स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।
गांव के किसानों और निवासियों ने प्रशासन से नहर की तत्काल मरम्मत कराने तथा फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते विभाग ने आवश्यक कदम उठाए होते, तो इस नुकसान से बचा जा सकता था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0