हाईवे पर 360° कैमरा लगाकर भारतीय सेना के काफिलों की जानकारी साझा करने का आरोप, पंजाब पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
हाईवे पर 360° कैमरा लगाकर भारतीय सेना के काफिलों की जानकारी साझा करने का आरोप, पंजाब पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
ख़बर खास | पठानकोट
पंजाब के पठानकोट में पुलिस ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों की लाइव वीडियो फीड पाकिस्तान के खुफिया हैंडलर्स को भेज रहा था।
पठानकोट के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों के अनुसार, आरोपी की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है। उसने अपने तीन साथियों की मदद से इस साल की शुरुआत में पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे (NH-44) पर एक हाई-डेफिनिशन 360-डिग्री कैमरा लगाया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह कैमरा हाईवे किनारे एक दुकान के पास लगाया गया था, जहां से अक्सर सेना के काफिले गुजरते हैं। यह डिवाइस सेना और वाहनों की आवाजाही की रियल-टाइम फुटेज रिकॉर्ड कर सीधे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों तक पहुंचा रहा था।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, कैमरे की फीड पर बलजीत सिंह और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर दोनों की रिमोट एक्सेस थी। पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी को दुबई में बैठे एक व्यक्ति से निर्देश मिल रहे थे।
आरोपी को 20 मई की रात गिरफ्तार किया गया और फिलहाल उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और कनेक्शनों का पता लगाया जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि NH-44 देश के सबसे संवेदनशील सैन्य मार्गों में से एक है, जो पंजाब को जम्मू-कश्मीर से जोड़ता है। यह मार्ग सेना की तैनाती, हथियारों की आपूर्ति, गोला-बारूद और अन्य सैन्य लॉजिस्टिक्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
एसएसपी ढिल्लों ने यह भी बताया कि आरोपी पठानकोट के धारीवाल चक का रहने वाला है और कथित रूप से नशे का आदी है। पुलिस को शक है कि नशे की लत से जूझ रहे युवाओं को अक्सर तस्कर और देश-विरोधी नेटवर्क अपने जाल में फंसा लेते हैं। जांच में यह भी सामने आया कि बलजीत का संपर्क गुरदासपुर के ड्रग तस्करों से हुआ था, जिन्होंने उसे इस जासूसी नेटवर्क से जोड़ा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0