पीजीआई चंडीगढ़ में होगा पोस्टमार्टम; पंजाब सरकार ने परिवार के लिए ₹2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी का किया ऐलान
पीजीआई चंडीगढ़ में होगा पोस्टमार्टम; पंजाब सरकार ने परिवार के लिए ₹2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी का किया ऐलान
खबर खास | मानसा/चंडीगढ़
मानसा में कथित तौर पर मौत के घाट उतारे गए नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। घटना के 23 दिन बाद पीड़ित परिवार आखिरकार शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमत हो गया है। परविंदर झोटा का पोस्टमार्टम 6 नवंबर को पीजीआई चंडीगढ़ में करवाया जाएगा। हालांकि, उनके अंतिम संस्कार की तारीख का ऐलान फिलहाल परिवार द्वारा नहीं किया गया है।
दूसरी ओर, इस मामले से जुड़े विवाद और विरोध प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किए गए अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के वरिष्ठ नेता लखा सिधाना और मोहनजीत सिंह शेरों को बड़ी राहत मिली है। मानसा अदालत ने गुरुवार को दोनों नेताओं को तुरंत रिहा करने का आदेश जारी कर दिया। अदालत ने नाभा जेल के अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि वे किसी अन्य मामले में वांछित नहीं हैं, तो उन्हें फौरन रिहा किया जाए।
इससे पहले बुधवार (4 नवंबर) को मानसा में पीड़ित परिवार, संघर्ष समिति, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। मैराथन बैठक में सहमति बनने के बाद राज्य सरकार ने झोटा के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा देने का ऐलान किया। इसके अलावा मृतक की पत्नी को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0