पंजाब विधान सभा ने सोमवार को विधान सभा के पिछले सत्र के बाद, दिवंगत शख्सियतों सहित पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पंजाब विधान सभा ने सोमवार को विधान सभा के पिछले सत्र के बाद, दिवंगत शख्सियतों सहित पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विधान सभा ने आज, विधान सभा के पिछले सत्र के बाद, दिवंगत सख्शियतों सहित पहलगाम आतंकवादी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
16वीं पंजाब विधान सभा के 9वें (विशेष) सत्र के दौरान, सदन ने पूर्व लोक सभा सदस्य मास्टर भगत राम, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह चीमा और पहलगाम (जम्मू और कश्मीर) में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि भेंट की। सदन ने इस कायराना कार्रवाई की कड़ी निंदा की जिसमें बेकसूर सैलानियों की जानें गयी।
समूचे सदन ने श्रद्धांजलि देते हुए सम्मान के रूप में दिवंगत आत्माओं की याद में दो मिनट का मौन भी रखा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0