अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन के चार जनरल डिब्बों में भड़की आग; रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, किसी जनहानि की खबर नहीं
अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन के चार जनरल डिब्बों में भड़की आग; रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, किसी जनहानि की खबर नहीं
खबर खास | राजपुरा
पंजाब के राजपुरा में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। चलती ट्रेन से धुआं और लपटें उठती देख यात्रियों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत ट्रेन को रोककर डिब्बों को खाली कराया गया।
इंजन से पांचवें डिब्बे तक फैलीं लपटें, शॉर्ट सर्किट की आशंका
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 12508 (कर्मभूमि एक्सप्रेस) के चार जनरल डिब्बों में आग लगने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि आग की लपटें इंजन से शुरू होकर पांचवें डिब्बे (नंबर 265287GS) तक फैल गईं।
ट्रेन दोपहर करीब 12:58 बजे फतेहगढ़ साहिब के साधुगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। आग लगने का कारण प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह की अभी पुष्टि होना बाकी है। ट्रेन रुकते ही यात्री जान बचाने के लिए अफरा-तफरी में नीचे उतरे और पास के खेतों की ओर भागे; कुछ यात्रियों ने चलती ट्रेन से कूदकर भी अपनी जान बचाई।
अंबाला रेल मंडल की टीम मौके पर पहुंची, स्थिति नियंत्रण में
घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमों को सूचित किया गया। अंबाला रेलवे डिविजन से मेडिकल टीमों को भी फौरन मौके पर रवाना किया गया।
अंबाला रेल मंडल के पीआरओ नीरज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि डीआरएम (DRM) विनोद कुमार भाटिया खुद घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राहत और बचाव कार्य मुस्तैदी से जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0