मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन सेवाओं को सुचारु और मजबूत करने के लिए 252 नई पदों के सृजन को स्वीकृति दे दी है।