उठाए सवाल-सांसद हमारा, ये मेहरबानी क्यों?
उठाए सवाल-सांसद हमारा, ये मेहरबानी क्यों?
खबर खास, चंडीगढ़ :
आम आदमी पार्टी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच का विवाद गहराता ही जा रहा है। पंजाब की आप सरकार ने राघव चड्ढा की पंजाब सरकार की ओर से दी गई सुरक्षा वापिस ले ली है। राघव चड्ढा को पंजाब पुलिस की सुरक्षा पंजाब के सहप्रभारी, सांसद और राज्यसभा में उपनेता होने के नाते मिली थी।
इस बाबात आप के दिल्ली के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया एक्स पर दावा किया कि राघव चड्ढा को केंद्र ने जेड प्लस सुरक्षा दे दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र सरकार आखिर राघव चड्ढा पर इतनी मेहरबान क्यों है? वहीं, राघव चड्ढा के करीबियो की मानें तो उन्हें अभी केंद्र से सुरक्षा नहीं मिली है।
मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें जल्दी ही केंद्रीय सुरक्षा मिल सकती है। तब तक उन्हें दिल्ली पुलिस की सुरक्षा दी जा सकती है। वेसे दो सप्ताह पहले ही आप ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी उपनेता के पद से हटाकर दूसरे सांसद अशोक मित्तल को यह पद दे दिया गया था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0