96.51 फीसद छात्र पास, पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी
96.51 फीसद छात्र पास, पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं की परीक्षा में फरीदकोट जिले के जैतों के सरस्वती सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा तमन्ना सौ फीसद अंक यानि 600 में 600 अंक हासिल कर पंजाब भर में अव्वल रही। मेरिट के पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है।
दूसरे स्थन पर संगरूर के अकवास सीनियर मिडिल स्कूल की छात्रा जपनीत कौर व फरीदकोट के कोट सुखीया के संत मोहन दास मैमोरियर सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा जश्नदीप कौर ने 600 मं 598 अंक प्राप्त कर क्रमवार दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि पहले तीन स्थानों पर अव्वल रहने वाली छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। कुल 2,62,966 छात्र इस परीक्षा में बैठे और 2,53,789 छात्र उत्तीर्ण हुए।
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इन छात्रों को बधाई देते हुए 96.51 फीसद परिणाम का श्रेय सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से व्यापक सुधारों को दिया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0