27 जुलाई रविवार को सुबह 08.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक बैलट पेपरों के द्वारा होगा चुनाव
27 जुलाई रविवार को सुबह 08.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक बैलट पेपरों के द्वारा होगा चुनाव
खबर खास, चंडीगढ़ :
ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 15. 10. 2024 को हुये ग्राम पंचायतों के आम चुनाव के बाद, इस समय अलग-अलग जिलों में सरपंचों के 90 पद और पंचों के 1771 पद खाली हैं। इन खाली पदों को भरने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने उप-चुनाव का शैड्यूल घोषित किया है।
इस शैड्यूल के अनुसार नामांकन 14. 07. 2025 ( सोमवार) से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सम्बन्धित रिटर्निंग अफसरों के दफ़्तरों में दाखि़ल किये जा सकेंगे। नामांकन दाखि़ल करने की आखिरी तारीख़ 17. 7. 2025 (वीरवार) दोपहर 3 बजे तक होगी। नामांकनों की जांच 18. 07. 2025 (शुक्रवार) को की जायेगी और उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख़ 19. 07. 2025 (शाम 3 बजे तक) होगी। वोटिंग 27. 07. 2025 (रविवार) को सुबह 8.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक बैलट पेपरों के प्रयोग के द्वारा होगा।
अपडेट की वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशन 23. 05. 2025 को सम्बन्धित ज़िला चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रकाशित किया गया था। वोटों पड़ने के बाद इसकी गिनती उसी दिन पोलिंग स्टेशन पर ही की जायेगी। सरपंच के पदों के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के लिए सूचित ख़र्च सीमा 40,000/- रुपए है, जबकि पंच के लिए ख़र्च सीमा 30,000/- रुपए निर्धारित की गई है।
आयोग ने इन चुनाव को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए सभी लॉजिस्टिक प्रबंध किये हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0