पंजाब की मान सरकार के बेहतर प्रशासन की प्रतिबद्धता के कारण, राज्य के परिवहन विभाग ने 2019-2022 की तुलना में 2022-2025 के दौरान 5375.65 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है, जो राज्य सरकार के बेहतर शासन का प्रमाण है।

2019-2022 की तुलना में 2022-2025 के दौरान प्राप्त अतिरिक्त राजस्व मौजूदा पंजाब सरकार के बेहतर प्रशासन और प्रतिबद्धता का प्रमाण: लालजीत भुल्लर
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब की मान सरकार के बेहतर प्रशासन की प्रतिबद्धता के कारण, राज्य के परिवहन विभाग ने 2019-2022 की तुलना में 2022-2025 के दौरान 5375.65 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है, जो राज्य सरकार के बेहतर शासन का प्रमाण है।
पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि पंजाब परिवहन विभाग के गैर-वाणिज्यिक विंग, पनबस और रोडवेज, और पेप्सू ने राजस्व संग्रह में काफी वृद्धि दर्ज की है, जो विभाग के वित्तीय प्रदर्शन को बढ़ाने के प्रयासों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब परिवहन विभाग राजस्व संग्रह बढ़ाने और जनता के लिए अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने प्रयास जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
परिवहन मंत्री ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में, परिवहन विभाग के गैर-वाणिज्यिक विंग (एसटीसी) ने 9037.49 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। उन्होंने बताया कि इसके विपरीत, पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 2019-2020, 2020-2021 और 2021-2022 के दौरान अर्जित राजस्व
5825.38 करोड़ रुपए था। उन्होंने राज्य सरकार के बेहतर प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि 2022-2023, 2023-2024 और 2024-2025 के दौरान 3212.11 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व एकत्र किया गया है, जो कि एक रिकॉर्ड है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पनबस और पंजाब रोडवेज ने 2019-2022 के 1332.03 करोड़ रुपये के मुकाबले 2022-2025 के तीन वर्षों के दौरान 2323.21 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व एकत्र किया है, जो कि 990.91 करोड़ रुपए रुपये अधिक है।
स भुल्लर ने बताया कि पेप्सू रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने 2019-2022 तक के 1721.52 करोड़ रुपये के राजस्व के मुकाबले 2022-2025 के दौरान 2894.15 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्र किया है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों की तुलना में 2022-2025 का राजस्व 1172.63 करोड़ रुपए अधिक है।
स भुल्लर ने आगे कहा कि परिवहन विभाग ने यह प्रभावशाली वृद्धि विभाग की अपनी राजस्व संग्रह विधियों को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के ईमानदार प्रयासों के कारण पंजाब सर्वांगीण विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार लगातार 3 साल से पंजाब को 'रंगला पंजाब' बनाने की दिशा में काम कर रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0