राज्य की लड़कियों को और सशक्त बनाने की दिशा में एक मिसाल कायम करते हुए, पंजाब सरकार ने राज्य भर के सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड एम्प्लॉयमेंट ऑफ पंजाब यूथ (सी-पाइट) कैंपों के माध्यम से पहली बार 265 लड़कियों को सेना, सी.ए.पी.एफ. और पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया है।