इस विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही उपचुनाव होना है।
इस विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही उपचुनाव होना है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया है कि भारत के चुनाव आयोग ने 21-तरन तारन विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग स्टेशनों के रैशनलाइजेशन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही उपचुनाव होना है।
उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टेशनों का तार्किक पुनर्गठन चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ई.आर.ओ.), 21-तरन तारन द्वारा जिला चुनाव अधिकारी-कम-उपायुक्त, तरन तारन की निगरानी में किया गया था। यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रति पोलिंग स्टेशन 1200 से अधिक मतदाता न हों।
इस प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों से परामर्श के साथ सात नए पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। इस संशोधन के साथ अब क्षेत्र में पोलिंग स्टेशनों की कुल संख्या 222 हो गई है।
सिबिन सी ने कहा कि चुनावों को सुचारू रूप से संपन्न कराने और मतदाताओं को अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए पोलिंग स्टेशनों का रैशनलाइजेशन किया गया है। प्रत्येक कदम पूरी पारदर्शिता और राजनीतिक दलों से परामर्श के बाद उठाया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0