कहा, हत्या, उगाही और फिरौती मांगने की घटनाएं अब राज्य में नई आम बात बन गई हैं
कहा, हत्या, उगाही और फिरौती मांगने की घटनाएं अब राज्य में नई आम बात बन गई हैं
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राज्य में पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए, कहा है कि राज्य में हत्या करने, उगाही और फिरौती मांगने जैसी घटनाएं अब नई आम बात बन गई हैं।
उन्होंने मोगा में आज एक युवक की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए, कहा कि हत्यारे बिना किसी डर के अपनी मर्जी से लोगों को मार रहे हैं, क्योंकि इन्हें कानून का कोई भय नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए कानून-व्यवस्था कोई प्राथमिकता नहीं है, इसलिए आम लोगों को गैंगस्टरों के रहमो-करम पर छोड़ दिया गया है।
इस दौरान वड़िंग ने पायल के एक प्रमुख व्यापारी के घर देर रात हुई फायरिंग की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस व्यापारी को पहले एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए कॉल आई थी। उन्होंने कहा कि उसके घर पर फायरिंग साफ तौर पर उसे डराने और फिरौती की रकम देने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से की गई थी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अन्य मामलों की तरह ही आप सरकार ने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई को सिर्फ अखबारी विज्ञापनों तक सीमित कर रखा है।
इस बारे में, उन्होंने हाल ही में जारी इनामी राशि वाले गैंगस्टरों की सूची का हवाला देते हुए, कहा कि सरकार को लगता है कि अखबारों में विज्ञापन देने से ही उसका काम पूरा हो गया है, जबकि वास्तव में गैंगस्टर बिना किसी कानून के डर के खुलेआम राज कर रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0