गृह मंत्री अमित शाह ने दिया सीबीआई जांच का आश्वासन
गृह मंत्री अमित शाह ने दिया सीबीआई जांच का आश्वासन
खबर खास, चंडीगढ़/अमृतसर:
पंजाब के अमृतसर में स्थित वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में आम आदमी पार्टी सरकार में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृतसर के डीसीपी रविंदर पाल ने कहा कि उन्होंने फतेहगढ़ साहब पुलिस की मदद से भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया है। वहीं, लालजीत भुल्लर ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर दावा किया उन्होंने सरेंडर किया है।
वहीं, इस मामले को कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने लोकसभा में उठाया। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह सीबीआई को जांच सौंप देंगे। उन्होंने कहा 'यह पंजाब प्रदेश का मामला है। पंजाब के सभी सांसदों से मेरा निवेदन है कि वह मुझे लिखकर दे दें, मैं केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दूंगा।' इसके बाद कांग्रेस के सात में से चार सांसदों ने अमित शाह को पत्र भेज दिया। पत्र पर जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला और पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी के साइन हैं। इसके साथ अकाली दल की बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी गृह मंत्री को पत्र लिखा है।
हालांकि अभी तक मृत अधिकारी रंधावा का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। उनका शव अमृतसर के अस्पताल में रखा गया है। हालांकि डीसीपी ने बंद कमरे में परिवार से बात की लेकर परिवार सीबीआई जांच और पीजीआई के बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करने की मांग पर अड़ा हुआ है।
इससे पूर्व रंधावा का आत्महत्या करते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। करीबन तीन मिनट के इस फुटेज में रंधावा 21 मार्च सुबह पौने छह बजे अपने घर के आंगन में टहलते हुए दिख रहे हैं। इस बीच वह कुछ सोचते हुए नजर आते हैं। फिर टहलते हैं और अचानक रूकते हैं और सल्फास की गोलियां मुंह में डालकर पानी पी लेते हैं। इसके बाद ही उन्होंने दूसरा वीडियो मोबाइल से बनाया था। जिसमें कहा था कि दोस्तों, मैंने सल्फास खा ली, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर से तंग आकर, अब मैं नहीं बचूंगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0