इनमें दो आईएएस व दो पीसीएस अधिकारी शामिल हैं।
इनमें दो आईएएस व दो पीसीएस अधिकारी शामिल हैं।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब सरकार ने आज, शनिवार को प्रदेश के चारआईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तुरंत प्रभाव से तबादले किए हैं। इनमें दो आईएएस व दो पीसीएस अधिकारी शामिल हैं।
2009 बैच आईएएस रामवीर जोकि पंजाब मंडी बोर्ड में सचिव,अतिरिक्त प्रबंधकीय सचिव सूचना एवं लोक संपर्क विभाग व जालंधर मंडल के कमिश्नर के तौर पर अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, अब प्रबंधकीय सचिव सूचना एवं लोक संपर्क विभाग व जालंधर मंडल के कमिश्नर के तौर पर अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
2010 के आईएएस कुमार अमित जोकि सीएम पंजाब के विशेष मुख्य सचिव व पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के प्रबंधकीय सचिव का अतिरिक्त कार्यभर संभाल रहे थे अब इनके साथ-साथ पंजाब मंडी बोर्ड में सचिव पद भी संभालेंगे।
2012 के पीसीएस अधिकारी सुरिंदर सिंह जोकि नगर निगम अमृतसर में अतिरिक्त कमिश्नर पद देख रहे थे, उन्हें अब तरनतारन में ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त कमिश्नर के पद पर तबादला दिया गया है।
पीसीएस यश्पाल शर्मा जोकि सीएम के उप-प्रमुख सचिव और इसके अलावा मार्कफैड में चीफ मैनेजर निजी पद का कार्यभार संभाल रहे थे, अब सीएम के उप-प्रमुख सचिव के पद के अलावा पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में डिप्टी डायरेकटर के अलावा पंजाब हैरीटेज एंड टयूरिज्म प्रमोशन बोर्ड में चीफ एक्ज्यूकेटिव अधिकारी के साथ-साथ विरासत-ए-खालसा, आनंदपुर सहिब फाउंडेशन के जीएम के तौर अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0