पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि मत्स्य पालन क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति करते हुए राज्य प्राकृतिक जल स्रोतों, निजी तालाबों और पंचायतों के पोखरों से सालाना कुल 1,81,188 टन मछली का उत्पादन कर रहा है। वर्तमान में राज्य में 43,973 एकड़ क्षेत्र मत्स्य पालन के अंतर्गत है।