बैंस ने कहा कि यह फ़ैसला विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए लिया गया है।
बैंस ने कहा कि यह फ़ैसला विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए लिया गया है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुये राज्य के सभी उच्च शिक्षा संस्थान, जिनमें कॉलेज, यूनिवर्सिटियाँ और पोलीटेकनिक इंस्टीट्यूट शामिल हैं, 3 सितम्बर, 2025 तक बंद रहेंगे।
बैंस ने कहा कि यह फ़ैसला विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि होस्टलों में रहने वाले विद्यार्थियों की देखभाल और सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सम्बन्धित शैक्षिक संस्थान की है। वह इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान पैदा होने वाली किसी भी स्थिति के लिए ज़रूरी उपाय करेंगे और ज़रूरी सेवाएं प्रदान करेंगे।
हरजोत सिंह बैंस ने सभी लोगों को ज़िला प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा जारी किये जाते दिशा-निर्देशों की सख़्ती से पालना करने की अपील करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने नागरिकों, ख़ास कर विद्यार्थियों की भलाई को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है और स्थिति पर लगातार कड़ी नज़र रखी जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0