“दलबदल करने वाले सांसदों के खिलाफ ‘राइट टू रिकॉल’ की मांग उठा सकते हैं मान”
“दलबदल करने वाले सांसदों के खिलाफ ‘राइट टू रिकॉल’ की मांग उठा सकते हैं मान”
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब में आम आदमी पार्टी (एएपी) के छह राज्यसभा सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने से पैदा हुए सियासी संकट के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार (5 मई) को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने वाले हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी के विधायकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं और राष्ट्रपति से उनकी मुलाकात दोपहर 12 बजे निर्धारित है। इस दौरान मान “राइट टू रिकॉल” (जनप्रतिनिधियों को वापस बुलाने का अधिकार) की मांग उठाने की संभावना है। उनका कहना है कि दल बदलने वाले सांसदों ने जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात किया है, इसलिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इससे पहले, आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा भी अन्य पार्टी सांसदों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले हैं। यह प्रतिनिधिमंडल पंजाब सरकार के खिलाफ अपनी चिंताएं जताने वाला है। उनका आरोप है कि सांसदों के खिलाफ छापेमारी और एफआईआर दर्ज की जा रही हैं, और इस मामले में वे राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग करेंगे।
पंजाब की राजनीति में इस घटनाक्रम ने हलचल तेज कर दी है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी टकराव और बढ़ने के आसार हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0