आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर दावा किया कि इसे खालिस्तानियों ने अंजाम दिया है।
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर दावा किया कि इसे खालिस्तानियों ने अंजाम दिया है।
खबर खास, होशियारपुर :
पंजाब के होशियारपुर में आज, मंगलवार सुबह डा.भीमराव अंबेड़कर की मूर्ति को हथौडे़ मारकर तोड़ दिया गया। इस घटना की वीडियो खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर दावा किया कि इसे खालिस्तानियों ने अंजाम दिया है। उसने यह भी कहा कि यह मूर्ति होशियारपुर के गांव नूरपुर जट्टां में लगी थी। इसके अलावा भी वीडियो में भारत, अंबेडकर और ब्राहमणों के खिलाफ बोला गया है।
गांव के सरपंच शिंगारा राम ने बताया कि सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने कहा कि यह सामुदायिक भावनाओं का मामला है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। घटना का पता चलने पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर के विधायक जय कृष्ण रोड़ी पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश साझा न करें। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सरपंच शिंगारा राम ने बताया कि बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकीले हथियारों और हथौड़ों से नुकसान पहुंचाया गया। प्रतिमा का चेहरा तोड़ दिया गया, जबकि उसके चारों ओर लगाए गए शीशे को भी तोड़ दिया गया। हमला करने वालों ने यहां लगाई गई लाइटें भी क्षतिग्रस्त कर दीं। उन्होंने बताया कि पहले भी बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। जिसके बाद पंचायत ने सुरक्षा के चलते यहां शीशे की दीवार बना दी थी
अंबेडकर सेना ऑफ इंडिया के महासचिव और चब्बेवाल क्षेत्र के भूनो गांव के रहने वाले कुलवंत सिंह भूनो की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। होशियारपुर के एसपी (जांच) डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि पन्नू और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 (धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) और 61 (2) (आपराधिक साजिश) के तहत माहिलपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0