यह गोली अभी भी नितिन के सिर के अंदर ही फंसी हुई है, जिससे उनके हालत गंभीर बताई जा रही है। पीजीआई किया गया रेफर, दोनों पक्षों में संपत्ति को लेकर है विवाद
यह गोली अभी भी नितिन के सिर के अंदर ही फंसी हुई है, जिससे उनके हालत गंभीर बताई जा रही है। पीजीआई किया गया रेफर, दोनों पक्षों में संपत्ति को लेकर है विवाद
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के रोपड़ के श्री आनंदपुर साहिब में आम आदमी पार्टी नेता नितिन नंदा पर विवाह समारोह के दौरान चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व डीएसपी ने अपने साथियों समेत फायरिंग कर दी। उनपर तीन गोलियां चलाई गई, इनमें से एक गोली उनके सिर के पीछे लगी जबकि दो गोलियां उनके शरीर को छूकर निकल गई।
यह गोली अभी भी नितिन के सिर के अंदर ही फंसी हुई है, जिससे उनके हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि फायरिंग की आवाज सुनते ही विवाह में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के तुरंत बाद घायल नितिन को तुरंत सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया। लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही आनंदपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।
दरअसल उस वक्त नितिन अपने गांव की एक लड़की के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान वह जब खाना खा रहे थे कि तभी फायरिंग हो गई। हालांकि उनके साथ उस समय उनका गनमैन भी मौजूद था और वह भी खाना खा रहा था। यह भी बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व डीएसपी दिलशेर सिंह भी उसी विवाह समारोह में मौजूद थे।
एसपी गुरदीप सिंह गोसल ने बताया कि सूचना मिलते ही एसएचओ और डीएसपी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। फायरिंग में चंडीगढ़ पुलिस के एक पूर्व डीएसपी दिलशेर सिंह, राम कुमार, और एक अन्य व्यक्ति का नाम सामने आया है। एसपी ने बताया कि यह घटना आपसी संपत्ति विवाद से जुड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि मौके से सबूत इकट्ठे कर लिए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0