केंद्र की राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने पंजाब के जनगणना संचालन निदेशक को नोटिस जारी कर आधिकारिक सूची में इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक जातिसूचक शब्दों पर कड़ा संज्ञान लिया है।
केंद्र की राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने पंजाब के जनगणना संचालन निदेशक को नोटिस जारी कर आधिकारिक सूची में इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक जातिसूचक शब्दों पर कड़ा संज्ञान लिया है।
खबर खास | मोहाली
एनसीएससी ने आगामी जनगणना से जुड़े कार्य के लिए तैयार की गई एक आधिकारिक सूची में जाति-आधारित और आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर गंभीर आपत्ति जताई है। आयोग ने पूछा है कि सरकारी दस्तावेजों में इस तरह की भाषा का उपयोग क्यों किया गया और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है।
आयोग ने यह भी जानना चाहा है कि मामला सामने आने के बाद अब तक क्या कार्रवाई की गई है और दोषियों के खिलाफ क्या कदम उठाए गए हैं।
इस मुद्दे को लेकर सामाजिक संगठनों और दलित समुदाय के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। कई संगठनों ने इस तरह की भाषा के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एनसीएससी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। साथ ही, पंजाब प्रशासन से यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि भविष्य में सरकारी दस्तावेजों में इस प्रकार की भाषा के इस्तेमाल को रोकने के लिए क्या सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0