‘नशा छुड़ाओ’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 27 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए किया तैयार
‘नशा छुड़ाओ’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 27 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए किया तैयार
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशे के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलाई जा रही मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 249वें दिन, पंजाब पुलिस ने बुधवार को 381 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्यभर में 97 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 74 एफआईआर दर्ज की गईं। इस तरह 249 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 35,377 हो गई है।
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 1.3 किलो हेरोइन, 900 ग्राम अफीम, 28 किलो भुक्की, 14,959 नशीली गोलियां और 3.50 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। राज्य सरकार ने नशों के खिलाफ चल रही इस जंग की निगरानी हेतु वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का गठन भी किया है।
69 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 381 स्थानों पर छापेमारी की। दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 371 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
राज्य सरकार ने नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम - लागू की है। इसी के तहत पंजाब पुलिस ने आज 27 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0