"युद्ध नशों विरुद्ध" के 72 दिन पूरे होने के साथ, पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 6280 एफआईआर दर्ज की हैं और 10444 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
"युद्ध नशों विरुद्ध" के 72 दिन पूरे होने के साथ, पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 6280 एफआईआर दर्ज की हैं और 10444 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
72 दिनों में 10 हजार से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार; 398 किलोग्राम हेरोइन, 186 किलोग्राम अफीम, 8.5 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए चलाए गए "युद्ध नशों विरुद्ध" के 72 दिन पूरे होने के साथ, पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 6280 एफआईआर दर्ज की हैं और 10444 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा था। युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम की शुरुआत के बाद, पंजाब पुलिस द्वारा डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों के तहत विभिन्न कार्रवाइयां की जा रही हैं, जिसके तहत राज्य भर में घेराबंदी और तलाशी अभियान, नाईट डोमिनेशन और ड्रग हॉटस्पॉट्स पर छापेमारी शामिल है।
इन कार्रवाइयों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने विवरण साझा करते हुए कहा कि पुलिस टीमों ने 398 किलोग्राम हेरोइन, 186 किलोग्राम अफीम, 117 क्विंटल भुक्की, 8 किलोग्राम चरस, 135 किलोग्राम गांजा, 2.5 किलोग्राम आइस, 1.2 किलोग्राम कोकीन, 23.57 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल और 8.58 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
72वें दिन के नतीजों के बारे में जानकारी देते हुए, स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 133 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 2.2 किलो हेरोइन, 54 किलो भुक्की, 73000 नशीली गोलियां और 13.22 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
उन्होंने बताया कि 90 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 250 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 495 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसके चलते राज्य भर में 89 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान 503 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
बता दें कि राज्य सरकार ने राज्य से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए तीन-पक्षीय रणनीति - इंफोर्समेंट, डीएडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) - लागू की है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के 'डीएडिक्शन' हिस्से के रूप में 104 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0