नशामुक्ति के इलाज के लिए 58 लोगों को किया राजी
नशामुक्ति के इलाज के लिए 58 लोगों को किया राजी
खबर खास, चंडीगढ़ :
प्रदेश से नशों का पूर्ण खात्मा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई मुहिम “युद्ध नशेयां विरुद्ध” के 313वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 359 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद पूरे प्रदेश में 82 एफआईआर दर्ज करके 98 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इससे 313 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 43,691 हो गई है।
छापेमारी के नतीजे के रूप में गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 1.04 किलोग्राम हेरोइन, 7 किलो गांजा, 105 क्विंटल भुक्की, 20,900 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 14,070 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपीज को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी गठित की गई है।
इस ऑपरेशन के दौरान 69 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्य भर में 359 स्थानों पर छापेमारी की है। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 354 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है।
जिक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार ने प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रीवेंशन (ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के रूप में आज 58 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0