कार्यवाही के दौरान 95 ऐफआईआरज़ दर्ज, 2.9 किलो हेरोइन बरामद ‘नशा छुड़ाने’ के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने 70 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ इलाज के लिये किया राज़ी
कार्यवाही के दौरान 95 ऐफआईआरज़ दर्ज, 2.9 किलो हेरोइन बरामद ‘नशा छुड़ाने’ के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने 70 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ इलाज के लिये किया राज़ी
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में से नशों के मुकम्मल खात्मे के लिए चलाई गई मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 175वें दिन पंजाब पुलिस ने शनिवार को 470 स्थानों पर छापेमारी की, जिस दौरान राज्य भर में 134 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया और 95 ऐफआईआरज़ दर्ज की गई। इसके साथ 175 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 27,039 हो गई है।
छापेमारी के दौरान गिरफ़्तार किये गए नशा तस्करों से 2.9 किलो हेरोइन, 9 किलो भुक्की, 963 नशीली गोलियां/ कैपसूल और 12,420 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। यह कार्यवाही डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय की गई।
ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री मान ने पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और सीनियर पुलिस सुपरडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन किया है।
इस सम्बन्धी विवरण सांझा करते हुये विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 82 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 150 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 490 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है।
विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन- आयामी रणनीति - इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन एंड प्रीवेन्शन (ईडीपी) - लागू करने से पंजाब पुलिस ने ’नशा छुड़ाने’ के हिस्से के तौर पर आज 70 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0